दोस्तों वैसे तो हर किसी को अपने घर या बाहर पेड़-पौधे अवश्य लगाना चाहिए, क्योंकि इसका वैज्ञानिक महत्व
होने के साथ साथ हमारे देश में धार्मिक महत्व भी हैं, दरअसल पेड़-पौधे से हमे आक्सीजन की प्राप्ति होती हैं और आक्सीजन जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी हैं, घर के आसपास या घर में पेड़-पौधो के होने से मन में एक सकारात्मक ऊर्जा का वास होता हैं| ऐसे में आज हम आपको उन पाँच पौधो बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर किसी को अपने घर में लगाना चाहिए क्योंकि इनके होने से आपके घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता, इसके अलावा आपके घर में कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होती |
तो चलिए अब जानते है उन पांच पौधों के बारे में
No 1 तुलसी का पौधा
वैसे तो हर किसी के घर में तूलसी का पौधा होता ही है और अगर नहीं हैं तो अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए क्योंकि तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक शक्तियाँ आपके घर में वास नहीं करती हैं और आपके घर में अन्न, धन, रुपया पैसा, तथा और किसी भी सुविधा की कमी नहीं रहती, तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानि जहां पर तुलसी होती है वहां लक्ष्मी जी का आगमन होता ही है. कहते हैं की तुलसी का पौधा लगाने से निगेटवि ऊर्जा घर से दूर रहती है औऱ घऱ पर शांति का माहौल बना रहता है.
No 2 मीठा नीम या करी पत्ता
करी पत्ता का पौधा लगाने से शनि, राहू और केतू ग्रह शांत रहते हैं| इसके अलावा आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का हमेशा वास रहता हैं| कड़ी पत्ता व्यक्ति की त्वचा, बालों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
No 3 आंवला का पौधा
आंवले का पौधा लगाने से देवी लक्ष्मी आपके घर में हमेशा के लिए स्थायी हो जाती हैं| प्राचीन ग्रंथकारों ने इसको शिवा (कल्याणकारी), वयस्था (अवस्था को बनाए रखनेवाला) तथा धात्री (माता के समान रक्षा करनेवाला) कहा है। दरअसल आंवले के अंदर भगवान नारायण का वास होता हैं और जहां नारायण होते हैं वहाँ देवी लक्ष्मी अवश्य रहती हैं|
No 4 आकड़ा का पौधा
आकड़ा के पौधे को जहां तक संभव हो जमीन में ही लगाए
इसके फूल सामान्यत: सफेद रंग के होते हैं। विद्वानों के अनुसार, पौधा लगाने के ग्यारह साल बाद उसके जड़ों में स्वत भगवान गणेश जी आकृति बन जाती हैं इसके अलावा आकड़ा के फूल को भगवान शिव को चढ़ाया जाता हैं| और गणेश जी को भी चढ़ाया जाता हैं|
No 5 पारिजात या हारसिंगार का पौधा
यह पौधा बहुत दुर्लभ होता है और इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं| दरअसल इस पौधे की उत्पत्ति समुद्र मंथन में हुयी थी| इतना ही नहीं ऐसा माना गया हैं कि इसके छूने मात्र से ही शरीर की सभी थकान दूर हो जाती हैं और यह पौधा स्वर्ग में स्थापित हैं और सभी देवता इस पौधे को प्रेम करते हैं, ऐसे में जिस घर में पारिजात का यानी हरसिंगार का पौधा होगा, उस घर में बुराई कभी वास नहीं करेगी, क्योंकि सभी अच्छाई पारिजात के पौधे में हैं| इसके फूल बहुत ही मनमोहक और आकर्षक होते हैं। आमतौर पर लोग पारिजात के फूल को केवल पूजा-पाठ के लिए इस्तेमाल करते हैं। लोगों को यह जानकारी ही नहीं है कि पारिजात या हरसिंगार के पौधों का फायदे एक-दो नहीं बल्कि बहुत सारे होते हैं।
तो दोस्तों ये थे वो 5 पौधे जिसे आप अपने घर में लगाएं तो आपके घर में कभी भी धन और अनन की कमी नहीं होगी।