पूरी दुनिया में जापान ही एक ऐसा देश है जो अपनी टेक्नोलॉजी के दम पर एक अलग पहचान बना चुका है इसिलए आज हम जापान से जुड़े 35 रोचक तथ्य के बारें में जानेंगे
जापान एशिया महाद्वीप के सबसे ज्यादा विकसित देशो में से एक माना जाता है ये देश चार बड़े और करीब 6849 छोटे दीपों के समूह से मिलकर बना हुआ है. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की इन द्वीपों में मात्र 340 द्वीप ही ऐसे है जो 1 वर्ग किलोमीटर से बड़े हैं तो आइये आज हम जापान से जुड़े 35 हैरान करनेवाले रोचक तथ्यों को जानते है
घर बैठे मोबाइल से पैसा कैसे कमाऐं
1 से 35 तक जापान से जुड़े रोचक तथ्य
1 .जापान में मैग्नेट पावर से भी ट्रेनों को चलाया जाता है ये ट्रेने पटरी से कुछ इंच ऊपर चलती है मगर देखने में ऐसा लगता है जैसे ये ट्रेन हवा में चल रही है
2 .पूरी दुनिया में जापान ऐसा देश है जहाँ लगभग 50 हजार लोगों से ज़्यादा लोगो की उम्र 100 साल से ऊपर की हैं |
3 .जापान में एक मिहारा पर्वत नाम के एक ज्वालामुखी हैं जिसमें
2000 से ज़्यादा लोगों ने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
4 .आपने देखा होगा कि भारत में जब लोग एक दूसरे से मिलते हैं तो हाथ मिलाते है प्रणाम करते है लेकिन जापान के लोग जब एक दूसरे से मिलते हैं तो हाथ मिलाने के सिवाय वे एक दूसरे के सामने झुकते है |
5 .जापान में आत्महत्या करने पर सरकार उसके परिवार से व्यवधान शुल्क यानी जुर्माना वसूलती है
6 .आपको जानकर हैरानी होगी की जापान में हर साल लगभग 1500 से ज्यादा बार भूकंप आते हैं
7 .जहाँ भारत में काली बिल्ली को अशुभ मानते है तो वहीं
जापान में काली बिल्ली को पालना शुभ माना जाता हैं
8 .जापान के लोग कृषि क्षेत्र में नए – नए अविष्कार करते रहते हैं जापानी लोग गोल तरबूज उगाने के बजाय चकोर तरबूज उगाना पसंद करते है
9 .जापान के लोगों को कॉमिक्स बुक पढ़ना इतनी ज्यादा पसंद है कि यहां प्रकाशित होने वाली किताबों में से लगभग 20 प्रतिशत कॉमिक्स किताबे होती हैं.
10 .दुनिया भर में प्रसिद्ध टोयोटा नाम की कम्पनी जो दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी जैपंनीज़ कंपनी है |
11 .सायद आप नहीं जानते होंगे कि जापान को जैपनीज़ भाषा में निप्पोन कहा जाता हैं।
12 .दुनिया का सबसे छोटा राष्ट्रीय गान किमिगायो राष्ट्रीय गान
जापान का है
13 .जापान के ऑफिस में काम करते हुए लोगों को सोने की अनुमती दी जाती है। इसे परिश्रम का प्रमाण भी माना जाता है।
Youtube short video viral कैसे करें in hindi 2022
14 .दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनती लोग जापानी लोगो को माना जाता हैं इसी मेहनत की वजह से आज जापान दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तीसरे स्थान पर आता है |
15 .दुनिया का सबसे दूसरा महँगा शहर एवं दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। जापान की राजधानी टोक्यो है
16 .जापान के लोग विश्व में शिकार के लिए प्रतिबंधित व्हेल मछली का धड़ल्ले से शिकार करते हैं और उसे ऊंचे दामों पर जापान के मार्केट में बेचते है |
17 .जापान का सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध खेल सूमो कुश्ती है
18 .जापान में एक ऐसा द्वीप मौजूद है जहां पर कुत्तों को पालना गैरकानूनी है. क्योंकि इस द्वीप पर लगभग 100 लोग ही रहते हैं लेकिन यहां बिल्लियों की संख्या 400 से अधिक है |
19 .आप को जानकर हैरानी होगी की जापान के पुरे क्षेत्रफल में से सिर्फ 13% भाग पर ही खेती की जाती है
20 .जापान में 90% मोबाइल फोन जल्ररोधक यानी (water proof) होते हैं। क्योंकि वहाँ के लोगों को नहाते वक्त भी फोन चलाना काफी ज्यादा पसंद है।
21 .जापान के लोग नववर्ष की खुशी में सर्वप्रथम मंदिर में जाकर 108 बार घंटियां बजाते हैं |
22 .जापान में इंसानो से ज्यादा पालतू पशु मौजूद है क्योंकी यहाँ के लोगों को पालतू पशुओं को पालना बहुत पसंद होता है ,
23 .जापानी लोग समय के बहुत ही पाबंद होते हैं आपको जानकर हैरानी होगी की जापान में ट्रेनें भी 30 सेकंड से ज्यादा लेट नहीं होती
24 .जापान चारो ओर समुद्र से घिरा हुआ है बावजूद इसके जापान 27% मछलियां दूसरे देशों से मंगवाता है
25 .दुनिया का एक मात्र ऐसा देश जापान है जिस पर परमाणु हमला किया गया था
26 .साफ-सफाई के मामले में जापान के लोग काफी जागरूक है
और इसीलिए जापान के स्कूलों में शिक्षक और छात्रो द्वारा क्लास रूम की सफाई की जाती हैं
27 .रात बारह बजे के बाद जापान में लोगों का नाचना गैरकानूनी होता है ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर उसे जेल भी हो सकती हैं,
28 .आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान में गाड़ी को उचित रफ़्तार से ज़्यादा रफ्तार पर चलाने वालों को, वहाँ की पुलिस गोली भी मार सकती है।
ऐसा देश जहाँ भारत के लोगों को जाने के लिए वीजा नहीं लगता
29 .जापान के स्कूलो में बच्चों को 10 साल तक किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी होती है
30 .दुनिया का सबसे बड़ा मछली मार्केट जापान में है जिसे
सूकीजी फिश मार्केट के नाम से जाना जाता है
31 .सन् 2005 में जापान एक ऐसा देश सावित हुआ जहाँ
मरने वालों की संख्या, जन्म लेने वालो की संख्या से अधिक हो गई थी।
32 .शिक्षा के मामलें में जापान दुनिया में पहले स्थान पर आता है
जापान के लगभग 99% लोग साक्षर है |
33 .पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लगभग 60% से ज्यादा एनिमेटड शो जापान में ही बनाया जाता हैं।
34 .सबसे सुरक्षित देशों में भी जापान का नाम आता है
यदि आप कोई सामान किसी सार्वजनिक जगह पर रख दें, तो कुछ घंटे के बाद भी बिना किसी के हाथ लगाए वही मिलेगा
35 .जापान में 70% से ज़्यादा पहाड़ ऐसे पाए जाते हैं, जिनमें से 200 ज्वालामुखी मौजूद हैं।