दोस्तों जब भी हम विदेश घूमने के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले हमारे मन में आता है वीजा क्योंकी किसी भी देश में ट्रेवल करने के लिए विजा का होना बहुत जरुरी होता है, लेकिन दोस्तों आज मै कुछ ऐसे देशों के बारे बताने वाला हूँ जहाँ पर जाने के लिए आपको विजा की कोई जरूरत नहीं पढ़ती,
जमैका ( Jamaica )
दोस्तों ये ऐसा देश है जहां पर जाने के लिए किसी भी हिंदुस्तानी को, वीजा की जरूरत नहीं पड़ती जमाईका में आप बिंदास एंट्री पा सकते हैं, यहां हजारों की संख्या में हिंदुस्तानी लोग मौजूद है, जमाईका एक खूबसूरत देश है जो करेबियन सागर में स्थित है, यहाँ 50 सार्वजनिक समुद्री तट है जो पर्यटकों के लिए खुले हैं और ये बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाते है
भूटान ( Bhutan )
दोस्तों हमारे पड़ोसी देश भूटान में घूमने के लिए आपको कोई वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है, इस देश के साथ हमारा रिश्ता शुरू से ही बहुत मजवूत रहा है, वैसे आपको जानकर खुशी होगी कि इस देश को भारत ने हर तरफ से बहुत मदद की है, हर पल भारत ने भूटान का खयाल रखा है, मजे की बात ये है कि यहां पर आपको कम रेट में सबसे खूबसूरत चीज देखने को मिल जाती है,
मॉरीशस ( Mauritius )
हिंद महासागर की गोद में बसा एक छोटा सा देश मॉरीशस जिसकी खूबसूरती देखकर हर कोई दीवाना हो जाता है,
मॉरीशस ऐसा देश है जहां भारतीयों की संख्या काफी ज्यादा है यहां की करीब आधी आबादी भारतीय मूल के ही हैं, यहां पर जब भी कोई घूमने आता है तो वो इंडिया को मिस नहीं करता क्योंकि यहां पर आपको सब कुछ अपने देश की तरह ही दिखता है
ग्रेनेडा ( Grenada )
दोस्त बहुत से लोगों को पता नहीं है कि इस देश में जाने के लिए भी वीजा नहीं लगता है जबकि ये देश सात समुंदर पार है, जब हमारा देश आजाद भी नहीं हुआ था तब भी हमारे देश से इस देश में काम के लिए लोगों को भेजा जाता था, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में आज के दिन भी बहुत सारे हिंदुस्तानी लोग रहते हैं, आपको बता दूं कि ग्रेनाडा एक बहुत ही कमाल का देश है,
नेपाल ( Nepal )
दोस्तो आपको तो पता ही होगा कि नेपाल के साथ हमारा रिश्ता कैसा रहा, लेकिन आज के समय में खराब हो चुका है इसमें कोई शक नहीं है, उम्मीद करते हैं जो रिश्ते खराब हुए हैं वो सही हो जाएगें, यहां पर आप उत्तर प्रदेश, बिहार, और उत्तराखंड जैसे तमाम स्टेट से डायरेक्ट एंट्री पा सकते हैं, और आपको ये तो बताने की जरूरत नहीं है कि यहां पर जाने के लिए वीजा की कोई जरूरत नहीं होती है
त्रिनिदाद एंड टोबैगो ( Trinidad and Tobago )
दोस्तों त्रिनिदाद कैरेबियन सागर में एक द्वीप है, त्रिनिदाद और टोबैगो दोनों ने मिलकर एक दूई देश का निर्माण किया है यहां पर भी आपको जाने के लिए किसी भी तरह की वीजा की कोई जरूरत नहीं होती है कहा जाता है कि इस देश के साथ भी हमारा रिश्ता, बहुत ही पुराना है यहाँ भी आपको हजारों की संख्या में हिंदुस्तानी लोग मिल जाएंगे,
हॉगकॉग ( Hongkong )
इस देश में भी जाने के लिए कोई वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन आपको प्री अराइवल रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ती है, दोस्तों ये बताने की जरूरत नहीं है कि हॉन्गकोंग एक ही बहुत कमाल का देश है इस देश में आपको घूमने के लिए कई सारे डेस्टिनेशन मिल जाएंगे, आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस देश में सबसे ज्यादा हिंदुस्तानी घूमने के लिए जाते हैं,
मालदीव ( Maldives )
दोस्तों भारत के दक्षिण हिंद महासागर में स्थित एक छोटा और बेहद शानदार देश मालद्वीव है जो लगभग 11 सौ द्वीपों से मिलकर बना है, जो कुदरत के किसी नजराने से कम नहीं है, आपको बता दूं कि इस देश में जाने के लिए भी आपको वीजा की कोई जरूरत नहीं होती है बस आप को पासपोर्ट दिखाना होता है,
सेंट विंसेंट ( Saint Vincent )
दोस्तों ये एक कैरेबियन आईलैंड है, इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत देशों में गिना जाता है, लेकिन हिंदुस्तानी लोगों के लिए अच्छी बात ये है कि यहां पर आपको जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती है, आपको यहाँ पर कई हिंदुस्तानी ऐसी फैमिली मिल जाएगी जो आज से 100 साल पहले इस देश में आकर बस गए थे,
बारबाडोस ( Barbados )
दोस्तों ये देश हमारे देश से हजारों मील की दूरी पर है, लेकिन यहां पर आप बिना वीजा के जा सकते हैं, मजे की बात ये है कि यहां पर आपको बहुत ही कम दाम में सारी फैसिलिटी मिल जाती है, इस देश में जो भी जाता है वो यहां का दीवाना हो जाता है,
कुक आइलैंड ( Cook islands )
दोस्तो आप में से बहुत लोगों ने इस देश का नाम भी नहीं सुना होगा, कुक आइलैंड दक्षिण प्रशांत का एक देश है, जो 15 द्वीप के एक विशाल क्षेत्र में बिखरे हुए हैं, इस देश में भी आपको वीजा की कोई जरूरत नहीं पड़ती, इस देश में कई सारे ऐसे लोग हैं, जो कि इंडिया से बिलॉन्ग करते हैं और यही पर बस गए हैं, यहां पर आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक शानदार डेस्टिनेशन मिल जाएंगे,
तो दोस्तों ये थे कुछ ऐसे देश जहां पर आप बिना वीजा लगाए जा सकते हैं, दोस्तों जानकारी अच्छी लगी तो इसे दोस्तों में शेयर कीजिए धन्यवाद,
I apologise, but, in my opinion, you are mistaken. I can prove it. Write to me in PM, we will talk.
rainbowthumbs