Taj Mahal Facts In Hindi

ताज महल के बारे में 36 रोचक तथ्य / Taj Mahal Facts In Hindi

ताज महल के बारे में 36 रोचक तथ्य / Taj Mahal Facts In Hindi

Facts about Taj mahal in Hindi :- दोस्तों दुनिया के सात अजूबो में शामिल सबसे ज्यादा सुंदर और आकर्षक हमे तो ताज महल ही लगता है, जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते रहते हैं, इतिहास के पन्नों में जो भी हमने पढ़ा है उससे यही जाना है, की ताजमहल एक प्रेम की निशानी है जिसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था, लेकिन ये कितना सत्य है इसका पूर्ण रूप से कोई प्रमाण नहीं है, तो चलिए आज के इस आर्टिकल की माध्यम से मैं आपको ताजमहल से जुड़ी 36 रोचक तथ्य ( taj mahal facts in hindi ) या यूं कहें कि आपके 36 सवालों के जवाब बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान भी हो सकते हैं!

ताज महल के बारे में 36 रोचक तथ्य / Taj Mahal Facts In Hindi ( 36 to 27 )

No-36. ताजमहल कहां पर बनाया गया है

ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। जो दुनिया के सात अजूबों में प्रसिद्ध है।

No-35. ताजमहल को किसने और क्यों बनवाया था

इतिहास के पन्नों में लिखी बातो से ये पता चलता है कि ताज महल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था,

No-34. ताजमहल बनाने में कितना समय लगा था

ताज महल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ और लगभग 22 साल बाद 1653 में कार्य संपन्न हुआ था!

No-33. ताजमहल के नीचे क्या है

कहा जाता है कि ताजमहल के नीचे लकड़ियों को लगाया गया है, जिसे मजबूत रखने के लिए नमी की आवश्यकता पड़ती है, और वो जरूरत पूरा करती है, ताजमहल के बगल में बहने वाली यमुना नदी, अगर ये नदी नहीं होती तो अब तक ताजमहल गिर गया होता।

No-32. ताज महल का चारो मीनार झुका हूआ क्यों हैं

ताजमहल की चारों मीनारों को ताजमहल से विपरीत थोड़ा झुका हुआ इसलिए बनाया गया है, ताकि कोई आपदा जैसे भूकंप या बिजली गिरने पर ये मीनार ताज महल पर ना गिरे!

No-31. ताज महल के गुंबद को बनाने में कितना समय लगा था

आपको जानकर हैरानी होगी कि ताज महल के सिर्फ गुंबद को बनाने में 15 वर्ष लग गए थे,

No-30. ताजमहल कितनी एकड़ पर बना है

ताज महल 42 एकड़ की जमीन पर बना कर तैयार किया गया है,

No-29. ताजमहल को बनाने के लिए कितने मजदूर लगे थे

ताज महल को बनाने के लिए करीब 21 हजार से अधिक मजदूर लगाये गए थे,

No-28. ताजमहल किन-किन वास्तुकला के प्रतीक है

ताज महल में सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि ताज महल तो फ़ारसी, तुर्की, और इस्लामी वास्तुकला का प्रतीक है।

No-27. ताजमहल को बनाने के लिए किस पत्थर का प्रयोग किया गया है और कहां से लाया गया था

ताज महल को बनाने के लिए दो, चार नहीं बल्कि 28 प्रकार के पत्थरों का प्रयोग किया गया था। ये पत्थर कई देशों जैसे तिब्बत, मिश्र, बगदाद, अफगानिस्तान, रूस, और ईरान इत्यादि कई देशों के अलावा भारत के राजस्थान से मंगाए गए थे।

ताज महल के बारे में 36 रोचक तथ्य / Taj Mahal Facts In Hindi ( 26 to 17 )

No-26. ताज महल के अलग-अलग पत्थरों के क्या फायदे हैं

इन अलग – अलग पत्थरों का ही कमाल है, जिससे  ताजमहल सुबह में गुलाबी, दिन को सफेद और पूर्णिमा की रात में ताजमहल का नजारा मन मोहक होता है,

No-25. ताजमहल के बाहर लगे पानी के फव्वारे कैसे चलते हैं

ताजमहल के बाहर लगे पानी के फव्वारे को चलाने के लिए किसी आधुनिक चीजो को नहीं लगाया गया, बल्कि इनके नीचे एक टैंक लगा हुआ है। टैंक में पानी भरने से दबाव बनने के कारण ये फव्वारे एक साथ पानी छोड़ते हैं, 

No-24. ताज महल कुतुब मीनार से कितना ऊंचा है

आपको तो पता ही होगा कि कुतुब मीनार भारत की सबसे ऊंची मीनार है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी, कि ताज महल कुतुब मीनार से 3 मीटर ज्यादा ऊंचा है ।

No-23. दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली इमारत कौन सा है

दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इमारत ताजमहल है, जिसे देखने के लिए प्रतिदिन करीब 10 हजार से ज्यादा पर्यटक आते हैं। जिसमें लगभग 30 से 35% लोग विदेशी होते है,

No-22. भारत के मिनी ताजमहल कहां बना है और नाम क्या है

भारत में एक और ताज महल औरंगाबाद में बना है, जिसे बीवी का मकबरा कहा जाता है जो आगरा के ताजमहल की नकल है। जिसे मिनी ताजमहल के नाम से जाना जाता है।

No-21. भारत का एक और ताजमहल जो पूरा नहीं हो पाया कौन सा है

बुलंदशहर के एक गरीब मजदूर ने अपनी पत्नी की याद में हुबहू ताजमहल की नकल बनाने का प्रयास किया था, लेकिन अपनी गरीबी के कारण वह इसे पूरा नहीं बना पाया था।

No-20. ताजमहल को बनाने की घोषणा शाहजहां ने कब किया था और शुरू कब हुआ था

ताजमहल को बनाने की घोषणा शाहजहां ने 1631 में किया था, लेकिन ताजमहल को बनाने की व्यापक तैयारी 1632 में शुरू हुआ था,

No-19. ताजमहल बनाने का वास्तुकार कौन था

ताज महल बनाने के समय देखभाल करनेवाले उस्ताद अहमद लाहौरी थे, जिसे ताजमहल का वास्तुकार भी कहा जाता है,

No-18. ताजमहल का सबसे पहला सेल्फी किसने लिया था

ताजमहल का सबसे पहला सेल्फी जॉर्ज हेर्रिसन नाम के एक  व्यक्ति ने ली थी, यह सेल्फी उस समय ली गई थी जब सेल्फी का कोई दौर ही नही था,

No-17. मुमताज कौन थी और उनकी मृत्यु कैसे हुई थी

मुमताज़ पर्सिया की एक राजकुमारी, और शाहजहां की चौथी बेगम थी, उनकी मृत्यु 1631 में चौदवी संतान गौहर बेगम को जन्म देते समय हो गई थी।

ताज महल के बारे में 36 रोचक तथ्य / Taj Mahal Facts In Hindi ( 16 to 07 )

No-16. मुमताज और शाहजहां का कब्र कैसा बना है और कहां है

मुमताज और शाहजहां की असली कब्र बिल्कुल साधारण है। लेकिन इसके उपर दो कमरे बनाई गई हैं, जिस पर बहुत ही सुंदर नक्काशी की गई है। मुमताज और शाहजहां दोनो का कब्र ताजमहल के अंदर बनाई गई है,

No-15. ताजमहल के जैसे नकली ताजमहल और कहां कहां बना है

ताजमहल से प्रेरित होकर बनाई गई,  दुनिया की अन्य इमारतों में जैसे ताजमहल बांग्लादेश, महाराष्ट्र में बीबी का मकबरा, औरंगाबाद बीबी का मकबरा, न्यू जर्सी में स्थित ट्रम्प ताजमहल अटलांटिक सिटी, और मिल्वाउकी, विस्कज़िन में स्थित ट्रिपोली श्राइन टेम्पल भी मौजूद है।

No-14. चीन में कैसा ताजमहल है

इसके अलावा चीन के शहर शेनज़ेन के पश्चिमी भाग में विंडो ऑफ़ द वर्ल्ड थीम पार्क में ताज महल की प्रतिकृति बनी है जो बिल्कुल आगरा का ताजमहल की तरह दिखाई देता है। जिसे
mini taj mahal के नाम से जाना जाता है!

No-13. शाहजहां ने मजदूरों का हाथ क्यों कटवा दिया था

ताजमहल की हैरान करने वाली एक रोचक तथ्य ये भी है कि जब ताजमहल पूरा बन गया, तो शाहजहां ने सभी कारीगरों मजदूरों और शिल्पकारों के हाथ कटवा दिए थे, ताकि ताजमहल के जैसा दूसरा ताजमहल दुनिया में कभी कोई ना बना पाऐं!

No-12. ताजमहल के किस हिस्से में शाहजहां और मुमताज बेगम की कब्र बनाया गया है

ताजमहल के नीचले मंजिल में शाहजहां और मुमताज बेगम की कब्र बनाया गया है,

No-11. ताजमहल से सरकार को कितनी कमाई होती है

बात करें ताजमहल से कमाई की तो एक वर्ष में लगभग 25 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की जाती है।

No-10. ताजमहल को कब कब ढका गया और क्यों

सन्  1971 के भारत-पाक युद्ध, मुंबई के 9/11 हमले
और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ताजमहल को चारों तरफ से बांस के घेरा बनाकर हरे रंग के कपड़े से ढका गया था। ताकि दुश्मनों को ताजमहल नजर ना आऐ,

No-09. ताजमहल को बनाने में कितना खर्च आया था

ताजमहल को जिस समय बनाया गया था उस समय 3 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जो आज के समय का 7000 हजार करोड़ के बराबर है।

No-08. ताजमहल के जैसे दूसरा ताजमहल शाहजहां ने बनवाना चाहता था तो क्यों नहीं बनवाया

ताजमहल को बनाने के बाद शाहजहाँ ताजमहल जैसी एक और काली इमारत बनवाना चाहते थे लेकिन शाहजहाँ के पुत्र औरंगजेब ने उसे कैद में डाल दिया, जिसके कारण शाहजहाँ का
काली इमारत बनाने का सपना अधूरा ही रह गया,

No-07. ताजमहल के जगह पर पहले क्या था

हिंदु जानकारो के अनुसार ताजमहल वास्तव में एक शिव मंदिर है, जिसका असली नाम तेजोमहालय है। जिसे शाहजहाँ ने तोड़कर ताजमहल बनाया था,

ताज महल के बारे में 36 रोचक तथ्य / Taj Mahal Facts In Hindi ( 06 to 01 )

No-06. ताजमहल को बनाने में कितने हाथियों का इस्तेमाल किया गया

ताजमहल को बनाने में मजदूरों के साथ-साथ लगभग 1000 हाथियों का भी इस्तेमाल किया गया था।

No-05. ताजमहल सफेद क्यों है

आपने देखा होगा कि मुगलकाल के बने सभी स्मारक लाल बलुआ पत्थर से बने हैं, लेकिन ताजमहल ही एक ऐसा है जो सफेद संगमरमर से बना है। ये ऐसा इसलिए है क्योंकि इसे बनाने में सफेद संगमरमर का प्रयोग किया गया है

No-04. शाहजहां किस तरह के ताजमहल बनवाना चाहते थे

शाहजहाँ चाहते थे कि ताजमहल को ऐसा बनाया जाऐ, ताकि इसमें कोई कमी ना रह पाऐ, लेकिन ताजमहल में एक ऐसा छेद हैं जिसका पानी सीधे मुमताज के कब्र पर टपकता है,

No-03. ताजमहल को विश्व धरोहर कब घोषित किया गया

ताजमहल को सन् 1983 में युनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

No-02. दिल्ली से आगरा जाने में कितना समय लगता है

अगर आप दिल्ली में रहते हो या दिल्ली से ताज महल जाना चाहते हो तो ताज एक्सप्रेस हाईवे से सिर्फ साढ़े तीन घंटे में
आगरा यानि ताजमहल तक पहुंच सकते हो।

No-01. ताजमहल में लगे बहुमूल्य पत्थर और रत्न क्या हुआ।

ताजमहल के दीवारों पर बहुत सारे बहुमूल्य पत्थर एवं रत्न गड़े हुए थे लेकिन, 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, ब्रिटिश सैनिकों और सरकारी अधिकारियों ने सभी बहुमूल्य पत्थर और बेशकीमती रत्नों को खोद कर दीवारों से निकाल लिया था।

दोस्तों मैं आशा करता हूं कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी अगर अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों में शेयर कीजिए और ऐसे ही और जानकारी पढ़ने के लिए हमें यानी ( allnewspol.com ) को फॉलो कीजिए मिलते हैं अगली एक नई जानकारी के साथ तब तक के लिए नमस्कार!

Leave a Reply

Your email address will not be published.