Top 5 Most Expensive pen in the world in Hindi !
दुनिया के 5 सबसे महंगे पेन ये इतने महंगे है कि किमत जानकर लोग हैरान हो जाते है, और सोचते है कि आखिर इस पैन में ऐसा क्या है जो इतना महंगा है, तो चलिए आज जानते है कि आखिर इस पेन में ऐसा क्या है जो इतना महंगा है, ये है Top 5 Most Expensive pen in the world, जो दुनिया के Most Expensive pen in the world के लिस्ट में सामिल है,
- कैरन डीऐच गोथिक पेन – Caran D’Ach Gothica Pen
इस पेन को बनाते समय गोथिक कला को ध्यान में रखकर नक्काशी और डिजाइनिंग की गयी है। इस पेन में 892 हीरे, रूबी, और पन्ना जैसे रत्न का इस्तेमाल किया गया हैं।
इस पेन की कीमत 4,07,000 डॉलर यानि करीब 3 करोड़ है,
- मोंटब्लैंक-मिस्ट्री मास्टरपीस पेन – MontBlanc Mystery Masterpiece pen –
इस पेन को वैन क्लीफ और मोंटब्लैंक जैसे 2 फेमस डिजाइनर कंपनियों द्वारा बनाया गया,
इस पेन को रूबी, नीलम, पन्ना और हीरों से सजाया गया है और इस पेन की कीमत 7,40,000 डॉलर यानि 5 करोड़ से ज्यादा है,
- हेवन गोल्ड पेन – Heaven Gold Pen
इस पेन को फेमस डिज़ाइनर अनीता टैन के द्वारा बनाया गया है, ये पेन दुनिया का पहला पेन है जिसे किसी महिला ने बनाया है। इस पेन में 161 रंगबिरंगे हीरे और 43 कैरेट के मणि लगाकर इस पेन को सजाया गया है, इस पेन की कीमत है 1 मिलियन डॉलर यानि 7 करोड़ से ज्यादा है,
- औरोरा डाईमेंटे पेन – Aurora Diamante Pen
ये दुनिया एकमात्र ऐसा पेन है जो 30 कैरेट हीरों से सजाया गया है, इस पेन का खोल प्लैटिनम से और इसकी नोंक 18 कैरेट सोने से बनायी गयी है। 30 कैरेट डी बीयर हीरों से सजे इस पेन की कीमत 1.4 मिलियन डॉलर यानि करीब 10 करोड़ है
- फुल्गोर नॉकटर्नस पेन – Fulgor Nocturnus pen
दुनिया के सबसे महंगे पेन की लिस्ट में सबसे आगे है फुल्गोर नॉकटर्नस पेन, जो दुनिया का सबसे महंगा पेन माना जाता है, इसे तिबाल्दी नाम की कंपनी ने बनाया है।
945 काले हीरों और 123 रूबी से सजा इस पेन की कीमत है 8 मिलियन डॉलर यानि 60 करोड़ से भी ज्यादा है,
तो दोस्तों ये थे दुनिया के 5 सबसे महंगे पेन, जानकारी अच्छी लगी हो तो दोस्तों में शेयर कीजिए,