Most dangerous fish in world

ये है दुनिया का 7 सबसे खतरनाक मछली

ये है दुनिया का 7 सबसे खतरनाक मछली

दोस्तों समुद्र की दुनिया बाहर से देखने में बहुत ही खुबसूरत लगती है लेकिन इसके अंदर कई ऐसे जीव होते हैं जिनमें कुछ तो काफी शांत स्वभाव के होते हैं, तो वही कुछ अजीब और काफी ज्यादा खतरनाक होते हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते है दुनिया के कुछ ऐसे समुद्र में रहने वाली खतरनाक और अजीब मछलियों के बारे में, ये है Top most dangerous fish in the world यानि विश्व का सबसे खतरनाक मछली।

No 7.स्टोन फिश (Stone fish)।

ये मछली समुद्र की दुनिया में काफी रहस्यमयी मानी जाती है। इस मछली के 13 स्पाइन्स होते है। और सभी जहर से भरे होते हैं। इसका जहर इतना खतरनाक होता है कि एक बूंद जहर ही हजारों लोगों को खत्म कर सकता है।
इस मछली से गोताखोर भी इतना ज्यादा डरते हैं कि समुद्र में गोता लगाने से पहले इस मछली से बचने के लिए ट्रेनिंग लेकर जाते है।

No 6. इलेक्ट्रिक ईल फिस ( Electric Eel Fish )

इस मछली के नाम के आगे इलेक्ट्रिक इसीलिए लगा है क्योंकि ये मछली करंट मारती है. इनका करंट इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि अगर ये किसी इंसान को अपना करंट मार दे तो उसका हार्ट फेल हो जाता है और अगर उसे सही समय पर हॉस्पिटल नहीं ले गये तो उसकी मौत भी हो जाएगी, ये मछली सर्वाधिक मात्रा में दक्षिण अमेरिकी नदियों में पाई जाती हैं।

No 5. पिरान्हा फिस ( piranha fish )

ये मछली इतनी खतरनाक होती है, कि किसी व्यक्ति को काट ले तो उसकी मौत भी हो सकती है।
देखने में तो ये छोटी होती है मगर कुछ ही मिनटों में इंसान को खत्म कर देती है, ये महज 30 सेकंड में इनसान की हड्डी को चबा जाती है। हॉलीवुड में ‘पिरान्हा’ नाम से फिल्में भी बनीं है, जिसने इसकी खतरनाक रवैये को बखूबी से दिखाया गया है

No 4. स्नेकहेड फिश ( snake head fish )

दोस्तों इस मछली का सर सांप की तरह होता है इसलिए इसे स्नेकहेड फिश कहा जाता है इसके अंदर बहुत ही खतरनाक जहर पाया जाता है ये बड़ी आसानी से किसी को भी अपना शिकार बना लेती है,

No 3. टाइगर फिश ( Tiger fish )

ये मछली खतरनाक होने के साथ ताकतवर भी होती है, वैसे तो टाइगरफिश छोटी मछली होती है लेकिन जब किसी इंसान पर हमला करती है तो उस इंसान का कोई भी हिस्सा नहीं छोड़ती, ये मछली छोटे मगरमच्छों को भी अपना निवाला बना लेते है

No 2.लॉन्गनोज गार फिस (Longnose gar fish )

इस मछली का मुंह एक मगरमच्छ की तरह होता है। जो बेहद ही खतरनाक होता, जो एक ही झटके में अपने शिकार को चबा जाता है, ये मछली अमेरिका की चैम्पलेन झील में भी पाई जाती हैं।

No 1. अन्ग्लेर फिश (Angler fish)

दानव जैसे दिखने वाले ये मछली दुनिया के सबसे बदसूरत जीवों में शामिल है ये मछली अटलांटिक और अंटार्कटिक महासागर के गहरे पानी में रहती है। इसके सिर पर एक लैंप बना होता है जिससे छोटे जीव इसकी तरफ आकर्षित होकर आते हैं, जिसे ये अपना शिकार आसानी से बना लेती है।

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों में शेयर कीजिए ऐसे ही और जानकारी के लिए हमें यानि allnewspol.com को फौलो किजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.