dangerous island in the world

5 most dangerous island in the world in hindi

दुनिया का सबसे खतरनाक टापू कौन सा है

नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे, दुनिया के 5 सबसे खतरनाक टापू के बारे मे, ये टापु इतने खतरनाक है कि यहाँ पर जाकर वापस आने का मतलव, मौत के मुह से वापस आने के बराबर होता है, इसीलिए तो सरकार ने यहां पर जाना इंसानों के लिए बंद करके रखा है, वावजूद इसके कई लोग अपने मौत से खिलवाड़ करने वहां पर चले ही जाते है, लेकिन अफ़सोस वहां जाकर कुछ लोग ही वापस आ पाते हैं,

राम्री आईलैंड, बर्मा

बर्मा के इस राम्री आईलैंड पर मगरमच्छ का दुनिया बसा हुआ है, इसलिए इसे ‘मगरमच्छों का आईलैंड’ भी कहा जाता हैं। यहां खारे पानी की कई झीलें हैं, जो खतरनाक मगरमच्छों से भरी पड़ी हैं। इस आईलैंड का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, क्योंकि इस द्वीप पर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छों ने सबसे ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाया है।

स्नैक आईलैंड, ब्राजील

स्नैक आईलैंड का मतलब सांपों का द्वीप। ब्राजील का ये द्वीप हजारों गोल्डन लांसहैड वाइपर्स से भरा पड़ा है। ये दुनिया की सबसे जहरीली प्रजाति का खतरनाक सांप होता है। इसके फुफकारने से ही इंसान का मांस गलने लगता है। यहां जिसने भी जाने की कोशिश की, वह जिंदा लौटकर नहीं आया। ब्राजील की नौसेना ने यहां जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि कई लोग यहां अपनी पूरी रिस्क पर घूम-फिरकर आ जाते हैं।

कोमोडो द्वीप, इंडोनेशियाई

इंडोनेशियाई के इस कोमोडो द्वीप पर विशाल काय छिपकली की प्रजाति पाई जाती है, ये छिपकली मरे हुये जानवरों से लेकर इंसानों तक सबकुछ खा सकते हैं. कोमोडो ड्रैगन के मुंह में लगभग 60 से ज्यादा तेज धारदार दांत होते हैं. ये इतना जहरीला होता है कि एक बार काटे जाने के बाद अगर शिकार इसके चंगुल से भागने में सफल भी हो जाये तो खून बहने और जहर के कारण उसकी मौत तय है.

नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड, भारत

अंडमान द्वीप समूह में स्थित ये आईलैंड जितना सुंदर है, उतना ही खतरनाक भी है, पर यहाँ पर खतरा किसी जानवर से नहीं हैं, परंतु यहां का सबसे बड़ा खतरा है यहां की जनजातियां, जो इस द्वीप पर किसी भी बाहरी इंसान को आने नहीं देती हैं, अगर कोई इंसान इसके पाले में आती है तो उसे जान से मार कर खा जाते हैं। हालांकि कई लोग यहां से अपनी पूरी रिस्क पर घूम-फिरकर आ जाते हैं।

सबा आईलैंड, नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स के इस आईलैंड पर ना जानवरों से खतरा है और ना ही किसी जनजाति से, लेकिन ये ऐसा आईलैंड हैं जहाँ पर दुनिया का सबसे ज्यादा समुद्री तूफान आते हैं। ये तूफान इतने खतरनाक होते हैं, कि आईलैंड के आसपास आए जहाज टूटकर बिखर जाते हैं। यदि आप तूफानों का मजा लेना चाहते हैं, और खतरा उठाने के लिए तैयार हैं तो आप इस टापू पर जा सकते हैं। हलांकि इस टापू पर 2,000 के करीब लोग रहते भी हैं।

तो दोस्तो आप को सबसे ज्यादा खतरनाक कौन सा टापू लगा नीचे कमेंट में जरूर लिखें और इस जानकारी को अपने दोस्तों में शेयर कर दीजिएगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published.