दोस्तों आपने बहुत से पेड़ों को कटते हुए देखा होगा लेकिन शायद आपने ऐसा कोई पेड़ों को कटते हुए नहीं देखा होगा जिसको काटने से इंसानों की तरह लाल खून निकलता हो, लेकिन आज मैं जिस पेड़ की बात कर रहा हूं उस पेड़ को काटने से इंसानों की तरह लाल खून निकलता है
तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही एक पेड़ के बारे में बताते हैं, जिसे काटने पर इंसानों की तरह लाल खून बहने लगता है।
इस पेड़ को ड्रैगन ब्लड ट्री, किआट मुकवा, मुनिंगा और ब्लडवुड ट्री के नाम से जाना जाता है। अगर इस पेड़ की डाली भी टूट जाए तो भी पेड़ से खून बहने लगता है।
ये पेड़ ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका मे पाए जाते हैं। यह पेड़ पूरी दुनिया में इसलिए चर्चित है क्योंकि इन पेड़ों को जब भी काटा जाता है, तो खून बहने लगता है। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट वहाँ पर पहुंचते हैं।
ऐसा माना जाता है कि इंसान के खून में होने वाली कई प्रकार की बीमारियां इस पेड़ के खून से ठीक हो जाती है। इसलिए स्थानीय लोग इसे जादुई पेड़ भी कहते हैं।
इस पेड़ की लम्बाई 10 साल में सिर्फ 1 मीटर ही बड़ती है और इस पेड़ की लम्बाई 10 से 12 मीटर तक होती है और इस पेड़ का उम्र 650 साल मानी जाती है
हालांकि वहाँ के लोग इस पेड़ के रंग का इस्तेमाल अपनी चीजों को रंगने के लिए करते हैं, जबकि कुछ लोग इसे जादुई रंग भी कहते हैं।
वहीं जिस तरह दूसरे किसी तरह के पेड़ों को काटने पर सफेद, पीला या किसी अन्य प्रकार का गोंद निकलता है, ठीक उसी तरह इस पेड़ से लाल रंग निकलता है।
तो दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों में शेयर करें और ऐसे ही जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट यानी Allnewspol.com को फॉलो करें!