रेत से कांच कैसे बनता है

रेत से कांच कैसे बनता है और फैक्ट्री में कांच कैसे बनता है

दोस्तों क्या आप जानते हो कि कांच यानी कि गलास कैसे बनाया जाता है या कांच बनाने में किस मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है अगर आप नहीं जानते हैं तो चलिए आज जानते हैं कि कांच कैसे और किस चीज से बनाया जाता है,

दोस्तों आज भी कांच हमारे जरूरत वाली चीजों में सबसे पहले नंबर पर आता है कांच का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने में किया जाता है जैसे कि बर्तन, विंडो, लैपटॉप, टीवी, शीसे जिसमें हम अपनी शक्ल देखते हैं, और हमारे सबसे जरूरत वाली चीज मोबाइल की स्क्रीन और इसके अलावा कई तरह की चीजों को बनाने में कांच का इस्तेमाल किया जाता है

जब प्लास्टिक का आविष्कार नहीं हुआ था, तो उससे पहले कांच ही एक ऐसा चीज था, जिसे किसी भी आकार में आसानी से बदला जा सकता था, यानी कि इसे हम कोई भी शेप या आकार दे सकते थे,

कांच कैसे बनता है और इसे बनाने में किस चीज का इस्तेमाल किया जाता है

दोस्तों कांच को बनाने में रेत यानि बालू का इस्तेमाल किया जाता है कांच को बनाने के लिए ऐसी रेत को इस्तेमाल में लिया जाता है जिसमें 99% तक सिलिका पाई जाती है

कांच बनाने के लिए मुखयतः तीन चीजों की जरूरत होती है
चूना, सोडा और रेत जिसमें करीब 75% रेत होती है 15 % सोडा होता है और 10 % चुना होता है फिर इन सब का मिश्रण तैयार किया जाता है और मशीन के जरिए अच्छे से पीस लिया जाता है

उसके बाद इस मिश्रण को एक ऐसी भट्टी में डाला जाता है, जिसका तापमान काफी ज्यादा होता है इतना ज्यादा होता है कि मिश्रण को भट्टी में डालते ही पिघलने लगता है और एक तरल यानी कि लिक्विड में बदलने लगता है और यही लिक्विड पिघला हुआ कांच होता है, इसके बाद इस पिघले हुए कांच को जरूरत के अनुसार किसी सांचे में या सीट पर निकाला जाता है और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है, यानी जब ये लिक्वीड धीरे-धीरे ठंडा होता है तो कांच में बदल जाता है तो इसी तरह से कांच के अलग-अलग चीजें बनाई जाती है,

तो दोस्तों क्या ये बाते आपको पहले से पता था कमेंट करके जरूर बताइएगा, और लाइक, शेयर, और फौलो करना मत भूलिएगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published.