जापान के खतरनाक स्कूल नियम हिंदी में 2021| japan school system

जापान के खतरनाक स्कूल नियम हिंदी में 2021| japan school system

दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हम बात करनेवाले है जपान के स्कूल नियमों के बारे में, ये निमय खतरनाक है या फिर शिक्षा के लिए इस नियम को हमारे देश में भी लागू करना चाहिए ये तो आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ही पता चलेगा वैसे आपको तो पता ही होगा कि जापान दुनिया की सबसे ताकतवर देशों में गिना जाता है जिसकी एक खास वजह है वहां की शिक्षा प्रणाली। वहाँ 15 साल के बच्चो की साक्षरता दर 99% है जो दुनिया में किसी भी देश से सबसे ज्यादा है। तो आइए अब जानते है जापान के खतरनाक स्कूल नियम के बारे में।

No 1. आपने देखा होगा कि हमारे देश के स्कूलों में सफाई के लिए सफाई कर्मचारी होते हैं, लेकिन जापान में ऐसा नहीं होता है वहाँ की स्कूल की साफ सफाई स्कुल में आने वाले बच्चों से कराया जाता है, और उनके इस काम में उनके शिक्षक बच्चों की सहायता भी करते हैं।
वहाँ बच्चों को बचपन से ही साफ सफाई करना सिखाया जाता है ताकि वे सफाई रखना भी सीखें। और क्लास खत्म होने के बाद क्लासरूम की साफ सफाई करने के बाद ही बच्चों को घर पर जाने की अनुमति मिलती है।

No 2. जापान के स्कुल में स्टूडेंट्स को लव रिलेशन में पड़ना सख्त मना है उसका मानना है कि स्टूडेंट्स को पढ़ाई के समय सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहिए। और अगर कोई स्टूडेंट्स इस नियम को तोड़ते हुए पकड़ा जाता हो तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाती है

No 3. हमारे देश के बच्चे अब good morning और good evening करके बहुत तेजी से वेस्टर्न कलचर अपनाते जा रहे है और इसमें उनके माता पिता सहयोग भी करते है लेकिन जापान में प्राचीन काल से ही झुककर प्रणाम करने की परंपरा है जो आज भी पूरी तरह से बरकरार है और इसलिए वहाँ क्लास में आने से पहले और जाने से पहले अपना सर अपने गुरु के आगे झुका के विद्यार्थियों को आदर देना होता है।

ये भी पढ़े:- दुनिया का सबसे खतरनाक हबाई अड्डा

No 4. जापान में जूनियर हाई स्कूल तक के बच्चो को अपनी क्लास में बैठ कर लंच करना होता है और उनके शिक्षक भी साथ में बैठ कर खाना खाते हैं। वहा का हर बच्चा अपने साथ बैठने की लिए मेट और अपनी खुद की प्लेट भी लाता है और खाने के बाद अपने बर्तन को भी खुद धोना पड़ता है।

No 5. जापान में स्कुल की लड़के हो या लड़कियां ना ज्यादा लम्बे बाल रख सकते है और ना ही कोई हेयर स्टाइल कर सकते है उनका मानना है कि ज्यादा लंबे बाल पढ़ाई में बाधा बनते है। इसके अलावा वहां कोई बच्चा अपने बाल डाई नहीं करा सकता, कोई मेकअप नहीं कर सकता और न ही कोई लड़कियां अपने नाखूनों पर नेल पॉलिश लगा सकती है।

No 6. जापान के लगभग सभी स्कुलों में बच्चो को तैरना सिखाया जाता है और जब कोई बच्चा अच्छे से नहीं सीखता है तो उससे पूरी गर्मी की छुट्टी तक तैरना सीखना पड़ता है। गर्मि की छुट्टियों में स्कूल वैसे तो बंद होता है लेकिन फिर भी शिक्षक रोज स्कूल जाते हैं और स्कूल में आर्ट, साइंस, स्पोर्ट्स, जुडो, आदि गतिविधियाँ कराई जाती हैं जिसमे बच्चे अपनी मर्जी से और अपनी रूचि के अनुसार भाग लेते हैं।

दोस्तों, जानकारी पसंद आई तो Comments में जरूर बताना, अगर ये आर्टिकल अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करना और ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हमारे इस ब्लॉग को फौलो करे. धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published.