दोस्तों आज की इस पोस्ट में जानेंगे कि मिलियन बिलियन और ट्रिलियन का मतलब क्या होता है
अगर दुनिया के सबसे अमीर आदमी की बात करें तो उनकी संपत्ति मिलियन बिलियन से भी अधिक होती हैं। जबकि ट्रिलियन काफी बड़ी इकाई होती जिसका इस्तेमाल कई देशों की जीडीपी को दर्शाने के लिए किया जाता है।
वैसे हमारे देश में अक्सर संख्या को दर्शाने के लिए हजार, लाख, करोड़ और अरब का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में हम संख्या के पीछे Million Billion और Trillion को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं और इस कंफ्यूजन की वजह देश और विदेश की इकाई अलग अलग होना है। यह अंतर्राष्ट्रीय इकाईयां हैं जो मुख्यतः अंग्रेजी भाषा में इस्तेमाल की जाती हैं। अगर आप भी इनको लेकर असमंजस में पढ़ जाते हैं तो आज का आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है
ये भी पढ़े :- देखिए जापान में खेती किस मशीन से की जाती है।
तो चलिए सबसे पहले जानते है कि मिलियन का मतलब क्या होता है
सोशल मीडिया साइट, वेबसाइट में आपने 1M जरुर देखा होगा तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 1M का मतलब 10 लाख होता है वहीं यह 10 मिलियन हो जाने पर 1 करोड़ के बराबर हो जाता है।
चलिए अब आपको कुछ उदाहरण बताते हैं जिससे आपको पता चल जायेगा कि मिलियन कितना होता है।
1 Million = 10 लाख रुपये
5 Million = 50 लाख रुपये
10 Million = 1 करोड़ रुपये
50 Million = 5 करोड़ रुपये
100 Million = 10 करोड़ रुपये
तो चलिए अब हम जानते है कि बिलियन का मतलब क्या होता है।
मिलियन के बाद दूसरी बड़ी इकाई बिलियन होता है जिसका मतलब 1 अरब होता है। इसका इस्तेमाल अक्सर किसी की संपत्ति दर्शाने के लिए किया जाता है। जैसे हमारे देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति 78 Billion डॉलर है तो यह 78 अरब डॉलर के बराबर हो जाती है। तो 1 बिलियन कितना होता है नीचे कुछ उदाहरण दिए गए हैं जिनसे आपको समझने में आसानी होगी।
1 Billion = 1 अरब (100 करोड़ रुपये )
5 Billion = 5 अरब (500 करोड़ रुपये )
10 Billion = 10 अरब (1000 करोड़ रुपये )
50 Billion = 50 अरब (5000 करोड़ रूपये )
100 Billion = 100 अरब (10000 करोड़ रुपये )
तो चलिए अब हम जानते है कि ट्रिलियन का मतलब क्या होता है।
1 ट्रिलियन का मतलब 10 खरब होता है ट्रिलियन इकाई का प्रयोग आपने बहुत कम देखा होगा क्योंकि यह इतनी बड़ी होती है कि बहुत कम ही ऐसे व्यक्ति है जिसकी संपत्ति ट्रिलियन तक पहुंच पाए हैं। हालांकि कुछ देशों की कुल संपत्ति देखे तो इसका उपयोग किसी देश की अर्थव्यवस्था (GDP) दर्शाने के लिए किया जाता है। जैसे भारत की जीडीपी लगभग 2.8 Trillion Dollar के आस पास है तो यह 20.8 खरब डॉलर के बराबर होती है 1 ट्रिलियन कितना होता है इससे संबंधित नीचे कुछ उदाहरण दिए गए हैं।
1 Trillion = 10 खरब रुपये
5 Trillion = 50 खरब रुपये
10 Trillion = 100 खरब रूपये
50 Trillion = 500 खरब रुपये
100 Trillion = 1000 खरब रुपये
तो दोस्तों अब तो आप समझ गए होंगे कि मिलियन बिलियन और ट्रिलियन का मतलब क्या होता है अगर आपको भी कहीं विदेशी अंग्रेजी इकाई दिखाई देती है तो अब आप बड़ी आसानी से उसे भारतीय संख्या की इकाई में कन्वर्ट कर सकते हैं। तो उम्मीद करते हैं यह पोस्ट आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा।