दोस्तों आज हमारे भारत देश में कई कंपनियों की बाइक बिकती है कुछ बाइक देशी है तो कुछ विदेशी है, लेकिन हमें ये पता नहीं है कि कौन सी बाइक देसी है और कौन सी बाइक विदेशी है, लेकिन दोस्तों एक भारतीय होने के नाते हमें ये जरूर पता होना चाहिए कि हमारे देश में चलने वाली कौन सी बाइक किस देश की है, तो चलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको Top 10 बाइक के बारे में बताएंगे कि कौन सा बाइक किस देश का है
No 1 Hero moto corp
आपको जानकर हैरानी होगी कि हीरो मोटो कॉर्प ही विश्व की दोपहिया वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है और साथ ही साथ भारत की भी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ही है. हम भारतीय को इस बात के लिए गर्व होना चाहिए कि हीरो मोटोकॉर्प कंपनी हमारे देश भारत की है
No 2. Bajaj
बजाज ऑटो बजाज ग्रुप का एक हिस्सा है।
बजाज ऑटो दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी बाइक कंपनी है और भारत में दूसरी सबसे बड़ी है। ये दुनिया का सबसे बड़ा थ्री-व्हीलर निर्माता भी है।
No 3. TVS
अपने भारत देश में TVS की मोटरसाइकिल भी लोकप्रिय है। ये भारत की तीसरी सबसे बड़ी बाइक कंपनी है। इस कंपनी की बाइक की निर्यात 60 से ज्यादा देशों में की जाती है। इस तरह TVS मोटर कंपनी लिमिटेड भारत देश की दूसरी सबसे बड़ी निर्यातक है। TVS बाइक कंपनी अपने ही भारत देश की कंपनी है।
No 4. Honda
हमारे देश भारत में लोगो की दूसरी सबसे पसंदीदा बाइक है तो वो है होंडा, आपको तो पता ही होगा कि हीरो और होंडा ये दोनो पहले एक साथ था लेकिन 2010 में होंडा और हीरो ग्रुप के बीच करार खत्म हो गया और ये दोनों कंपनियां अलग हो गईं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि होंडा जापान की कंपनी है
No 5. Suzuki
वैसे तो सुजुकी बाइक के अलावा बड़ी गाड़ियों के निर्माता है। लेकिन सुजुकी की बाइक को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सुजुकी भी जापान की कंपनी है
No 6. Yamaha
यमाहा बाइक भी हमारे भारत देश में काफी लोकप्रिय है। यामाहा बाइक की स्टाइलिश लुक लोगों को काफी आकर्षित करता है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यमाहा बाइक की कंपनी जापान की है
No 7. Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड आज के समय में हमारे भारत देश में एक दमदार बाइक से मशहूर है, अन्य कंपनियों की तरह रॉयल एनफील्ड के भी कई सारे मॉडल है और आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि रॉयल एनफील्ड कंपनी हमारे देश भारत की है
No 8. Mahindra
हम कई वर्षों से भारतीय एवं वैश्विक बाज़ार में महिंद्रा कंपनी का नाम सुनते आ रहे है। फिर चाहे बात Scorpio, Bolero या फिर दमदार और मजबूत ट्रैक्टर और बाइक की हो। इस कंपनी का सफर बेहद पुराना रहा है, जो अभी भी नये नये वाहनों को बाजार में उतारकर अपने वर्चस्व को बनाये रखे है। महिंद्रा एक भारतीय कंपनी है, जिसको Mahindra & Mahindra Limited के नाम से जाना जाता है।
No 9. Kawasaki
भारत में कावासाकी की बाइकों की शुरुआती कीमत ही लाखों में होती है। कावासाकी भारत में बाइक, स्कूटर और स्पोर्ट्स बाइक बनाती है। इस समय भारत में कावासाकी के 24 से ज्यादा मॉडल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं की कावासाकी जापान की मल्टीनेशनल कंपनी है,
No10. Benelli
बेनेली हमारे देश भारत में उतना प्रसिद्धि हासिल तो नहीं कर पाई है लेकिन बेनेली के कई बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यह कंपनी भारत में कई मॉडल लॉन्च कर चुकी है बेनेली एक सुपरबाइक ब्रांड है इसकी शुरुआती कीमत लाखों में है और ये एक इटालियन कंपनी है।
दोस्तों अगर आप और किसी बाइक के कंपनी के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे कमेंट में जरूर लिखिएगा, दोस्तों हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जिसे आज भी ये पता नहीं है कि कौन सा बाइक किस देश का है, तो इसलिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर कीजिएगा,
Superb