दोस्तों आज के इस पोस्ट में मैं बताने वाला हूं 25 ऐसे कानूनी अधिकार जो हर भारतीय को पता होना चाहिए।
No. 25
ऐसा जरूरी नहीं है कि आप कार या वाइक चलाते वक्त सभी original पेपर साथ रखें. ड्राइविंग करते वक्त लाइसेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट original होने चाहिए. इंश्योरेंस और RC book की फोटो कॉपी भी चल जाएगी. इसके लिए आपका चालान नहीं काटा जा सकता.
No. 24
कोई भी कंपनी गर्भवती महिला को नौकरी से नहीं निकाल सकती, ऐसा करने पर अधिकतम 3 साल तक की सजा हो सकती है।
No. 23
बाल विवाह को रोकने के आदेश का उल्लंघन करने पर 2 वर्ष के साधारण कारावास या एक लाख का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है।
No. 22
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि यदि उनका गैस सिलेंडर खाना बनाते समय फट जाये तो आप जान और माल की भरपाई के लिये गैस कम्पनी से 40 लाख रुपये तक की सहायता के हक़दार हैं।
No. 21
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को यह अधिकार होता है कि वह अपनी गिरफ्तारी की जानकारी अपने परिवार या रिश्तेदार को दे सके। यदि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को इस कानून के बारे में जानकारी नहीं है तो पुलिस अधिकारी को खुद इसकी जानकारी उसके परिवार वालों को देनी होती है।
No. 20
ड्राइविंग के समय यदि आपके 100ml ब्लड में अल्कोहल का लेवल 30mg से ज्यादा मिलता है तो पुलिस बिना वारंट आपको गिरफ्तार कर सकती है।
No. 19
किसी भी महिला को शाम 6 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले गिरफ्तार नही किया जा सकता है।
No.18
पुलिस अफसर FIR लिखने से मना नही कर सकते, ऐसा करने पर उन्हें 6 महीने से 1 साल तक की जेल हो सकती है।
No.17
कोई भी होटल चाहे वो 5 स्टार ही क्यों न हो, आपको फ्री में पानी पीने और वाशरूम का इस्तेमाल करने से नही रोक सकता है।
No.16
यदि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति गरीब है और उसके पास पर्याप्त रुपए-पैसे नहीं हैं तो उस स्थिति में उनको फ्री में कानूनी मदद दी जाएगी, मतलब उसको मुफ्त में एडवोकेट यानी वकील मुहैया कराया जाएगा।
No. 15
ट्रैफिक पुलिस के द्वारा गाड़ी या मोटरसाइकिल से चाबी निकालना बिलकुल ही गैर कानूनी है इसके लिए आप चाहें तो उस कांस्टेबल या अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी कर सकते हैं।
No. 14
बेटा-बेटी का हक बराबर है पैतृक संपत्ति में बेटों के साथ-साथ बेटियों का भी बराबर हक होता है. बेटियों को संपत्ति से वंचित नहीं किया जा सकता।
No. 13
कोई भी शादीशुदा व्यक्ति किसी अविवाहित लड़की या विधवा महिला से उसकी सहमती से शारीरिक सम्बन्ध बनाता है तो यह अपराध की श्रेणी में नही आता है।
No. 12
यदि दो वयस्क लड़का या लड़की अपनी मर्जी से लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं तो यह गैर कानूनी नही है, और तो और इन दोनों से पैदा होने वाली संतान भी गैर कानूनी नही है, और संतान को अपने पिता की संपत्ति में हक़ भी मिलेगा |
No. 11
एक पुलिस अधिकारी हमेशा ही ड्यूटी पर होता है चाहे उसने यूनिफार्म पहनी हो या नही | यदि कोई व्यक्ति इस अधिकारी से कोई शिकायत करता है तो वह ये नही कह सकता कि वह मदद नही कर सकता क्योंकि वह ड्यूटी पर नही है |
No.10
टैक्स उल्लंघन के मामले में, कर वसूली अधिकारी को आपको गिरफ्तार करने का अधिकार है, लेकिन गिरफ्तार करने से पहले उसे आपको नोटिस भेजना पड़ेगा । केवल टैक्स कमिश्नर यह फैसला करता है कि आपको कितनी देर तक हिरासत में रहना है।
No. 9
तलाक इन आधारों पर लिया जा सकता है : हिंदू मैरिज एक्ट के तहत कोई भी (पति या पत्नी) कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दे सकता है। व्यभिचार (शादी के बाहर शारीरिक रिश्ता बनाना), शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना, नपुंसकता, बिना बताए छोड़कर जाना, हिंदू धर्म छोड़कर कोई और धर्म अपनाना, पागलपन, लाइलाज बीमारी, शन्यास लेने और सात साल तक कोई अता-पता न होने के आधार पर तलाक की अर्जी दाखिल की जा सकती है।
No. 8
केवल महिला पुलिसकर्मी ही महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने ला सकती है| पुरुष पुलिसकर्मियों को महिलाओं को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है, लेकिन किसी गंभीर अपराध के मामले में मजिस्ट्रेट से लिखित आदेश प्राप्त होने पर एक पुरुष पुलिसकर्मी किसी महिला को गिरफ्तार कर सकता है।
No. 7
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यदि आप किसी कंपनी से किसी त्यौहार के मौके पर कोई गिफ्ट लेते हैं तो यह रिश्वत की श्रेणी में आता है | इस जुर्म के लिए आपको सजा भी हो सकती है।
No. 6
यदि आपका किसी दिन बिना हेलमेट के या किसी अन्य कारण से चालान काट दिया है, तो फिर दुबारा उस अपराध के लिए उस दिन के रात 12 बजे तक आपका चालान नही काटा जा सकता है।
No. 5
कोई भी दुकानदार किसी product के लिए उस पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक रुपये नही मांग सकता है, परन्तु ग्राहक अधिकतम खुदरा मूल्य से कम पर product खरीदने के लिए दुकानदार से मोल भाव कर सकता है।
No. 4
यदि आपका ऑफिस आपको सैलरी नही देता है तो आप उसके खिलाफ 3 साल के अन्दर कभी भी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं | लेकिन यदि आप 3 साल के बाद रिपोर्ट करते हैं तो आपको कुछ भी हासिल नही होगा।
No. 3
यदि आप सार्वजनिक जगहों पर “अश्लील गतिविधि” में संलिप्त पाये जाते हैं तो आपको 3 महीने तक की कैद भी हो सकती है।
No. 2
यदि आप दिल्ली में रह रहे हैं तो आपका मकान मालिक आपको बिना नोटिस दिए जबरन मकान खाली नही करा सकता है।
No. 1
यदि आप हिन्दू हैं और आपके पास आपका पुत्र है, पोता है या परपोता है तो आप किसी दूसरे लड़के को गोद नही ले सकते हैं | साथ ही गोद लेने वाले व्यक्ति और गोद लिए जाने वाले बच्चे के बीच कम से कम 21 वर्ष का अंतर होना जरूरी है।
दोस्तों जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट में जरूर लिखना इस जानकारी को अपने दोस्तों में शेयर भी कर देना। ऐसे ही और जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट Allnewspol.com को फौलो कर लिजिएगा।